Thursday, October 22nd, 2026

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

 
नई दिल्‍ली

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रव‍िवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मि‍लते ही पुल‍िस मौके पर पहुंची और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भि‍जवाया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुल‍िस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 नुज्विद ग्रामीण सर्कल इंस्पेक्टर वेंकट नारायण ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया, 'आज सुबह 4 बजे गोलापल्ली गांव के पास एक ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 12 लोग सवार थे। चालक सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्‍पताल में ले जाया गया है।'
 
उन्‍होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्‍पताल में शिफ्ट क‍िया गया है। मृतकों की पहचान लॉयन टांडा गांव के कुल‍ियों के तौर पर हुई है। इस मामले में पुल‍िस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

#भीषण सड़क हादसा

Source : Agency

पाठको की राय